home page

बाइक सवार बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 24 की सड़क पर खड़े युवक और युवती से लूटा मोबाइल फोन

 | 
बाइक सवार बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 24 की सड़क पर खड़े युवक और युवती से लूटा मोबाइल फोन


नोएडा, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक युवती और युवक से दो आईफोन लूट लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि शिक्षा तोमर पुत्र विनय बहादुर सिंह निवासी सेक्टर 35 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह भूटानी माल के बाहर गेट नंबर -4 के पास खड़ी थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन उनके हाथ से छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उसने काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार कुछ दूर पर खड़े जय शिव वैष्णव पुत्र नेत्रपाल का भी मोबाइल फोन भी इन्हीं बदमाशों ने छीन लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी