home page

बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा

 | 
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा


नोएडा, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को स्वाति अग्रवाल अग्रवाल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 29 में रहती हैं। महिला के अनुसार वह गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स सेक्टर 29 में एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आए और उन्होंने पुलिस चौकी के पास से उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उनकी चेन में एक गोल हीरे का पेंडेंट भी लगा था। महिला के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाश तब तक भाग गए थे। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी