home page

राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 | 
राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


राजगढ़, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात ग्राम बिग्नोदीपुरा जोड़ के पास पाड़ल्या रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार, रामेश्वर (25) पुत्र राधेश्याम दांगी, निवासी दूधाहेड़ी सारंगपुर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में एलएंडटी कंपनी के माध्यम से निजी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह शनिवार की रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बिग्नोदीपुरा जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक