home page

उज्जैनः घर के बाहर रखी बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया आरोपी

 | 
उज्जैनः घर के बाहर रखी बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया आरोपी


उज्जैन, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपति सेफरॉन कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें आरोपी भी बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया निवासी तिरुपति सेफरॉन ऑटोमोबाइल शोरूम में नौकरी कतरे है। बुधवार रात को उन्होने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 3.34 बजे नारंगी रंग की टी शर्ट पहने एक अज्ञात बदमाश कॉलोनी में पहुंचा। बदमाश ने पहले आसपास का जायजा लिया और कुछ ही सेकंड में बाइक का हैंडल लॉक तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने बाइक को बिना स्टार्ट किए ही धक्का देकर वहां से ले गया। चोरी के दौरान घर की दूसरी मंजिल पर सो रही फरियादी की बेटी को कुछ हलचल महसूस हुई। उसने तुरंत अपने पिता पुष्पेंद्र सिंह को जगाया और नीचे देखा लेकिन बाइक नहीं मिली।

थाने में की शिकायतबाइक चोर की घटना के बाद पुष्पेंद्र ने चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बरामद कर लिए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी गई बाइक निर्माण कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी और पिछले पांच वर्षों से पुष्पेंद्र सिंह इसका उपयोग कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल