बिजनौर : किशोरी को गैर संप्रदाय के युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
| Jul 16, 2026, 19:15 IST
बिजनौर,16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां ने एक गैर संप्रदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार को गैर संप्रदाय के एक आरोपित खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी की मां ने पुलिस में की शिकायत में कहा कि उसकी बेटी की उम्र लगभग 16 साल है। आरोप है कि नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी जुनैद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
थाना प्रभारी बीरेंद्र सिहं ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

