home page

मुठभेड़ में एक गाे तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

 | 
मुठभेड़ में एक गाे तस्कर गिरफ्तार, दो फरार


बिजनौर, 22 जुलाई (हि.स.)। जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गाे तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से गोमांस, अवैध हथियार और गोवध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि हल्दौर थाना क्षेत्र में गाेवध करने की सूचना पुलिस को मिली थी, सूचना पर पुलिस की टीम भवानीपुर गांव के जंगल में पहुंची और गाे तस्कराें काे चाराें तरफ से घेर लिया।पुलिस ने सभी काे आत्मसमपर्ण के लिए कहा ताे बदमाशाें ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गाेली से ग्राम भवानीपुर निवासी लईक गाेली लगने से घायल हाे गया।उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दाे साथी सुल्तान और आसिम माैके से फरार हाे गये।

सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त लईक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फरार अभियुक्त सुल्तान हल्दौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गौवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने माैके से गाेवध में इस्तेमाल हाेने वाले उपकरण, तमंचा, माेटर साइकिल और गाेवंशीय मांस बरामद हुआ, जिसे मिट्टी में दबा दिया गया है। ---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र