home page

बिहार का गांजा तस्कर गिरफ्तार: 4.750 किलो मादक पदार्थ बरामद

 | 
बिहार का गांजा तस्कर गिरफ्तार: 4.750 किलो मादक पदार्थ बरामद


जयपुर, 22 मई (हि.स.)। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.750 किलोग्राम गांजा बरामद किया। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जमालुद्दीन (24) निवासी ग्राम सिसोनी, थाना मरोना, जिला सुपौल (बिहार) है। एनडीपीएस यूनिट टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद किया। इसके बाद आरोपी और जब्त मादक पदार्थ को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सांगानेर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा उनके खिलाफ अभियान लगातार जारी है। यह कार्रवाई स्पेशल पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एनडीपीएस यूनिट टीम द्वारा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश