home page

अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हुए बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 आरोपित गिरफ्तार

 | 
अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हुए बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 आरोपित गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांकेगंज में 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में हुए विवाद के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। घटना के संबंध में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बुधवार काे बताया कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बांकेगंज में विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें पथराव और उपद्रव की घटना सामने आई थी। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मैलानी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए 19 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

जयपाल पुत्र स्व. मूलचन्द्र, निवासी मोतीपुर ग्रांट नं. 10

अनुराग पुत्र छोटेलाल, निवासी अम्बेडकरनगर

रजनीश पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद, निवासी मैकूपुर ग्रांट नं. 10

वीरपाल पुत्र स्व. मूलचन्द्र, निवासी मोतीपुर ग्रांट नं. 10

सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज, निवासी मोतीपुर

सुनील कुमार पुत्र लल्लूराम, निवासी मोतीपुर

पंकज पुत्र चेतराम, निवासी मोतीपुर

लल्लूराम पुत्र इतवारी, निवासी मोतीपुर

रोहित पुत्र स्व. शारदा प्रसाद, निवासी मोतीपुर ग्रांट नं. 10

अर्जुन कुमार पुत्र राम सिंह, निवासी बंजरिया

परमीत पुत्र राम सिंह, निवासी बंजरिया

आदित्य पुत्र कौशलकिशोर, निवासी गिरधरपुर

अजीत कुमार पुत्र परशुराम, निवासी रायपुर

राज पुत्र हरिवंश, निवासी बंजरिया

विमल कुमार पुत्र विश्राम, निवासी मोतीपुर ग्रांट नं. 10

हरीशंकर पुत्र रामप्रसाद, निवासी टीकापुर ग्रांट नं. 10

अनांशु पुत्र अरविन्द, निवासी मोतीपुर ग्रांट नं. 10

नीरज पुत्र रामप्रसाद, निवासी टीकापुर

श्यामकुमार पुत्र कौशल किशोर, निवासी गिरधरपुर

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव