home page

भोपाल: युवक ने किया सुसाइड, नौकरी से निकाले जाने के बाद से तनाव में था

 | 
भोपाल: युवक ने किया सुसाइड, नौकरी से निकाले जाने के बाद से तनाव में था


भोपाल, 28 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

शनिवार सुबह परिजनाें ने उसे फंदे पर लटकता देखा। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव काे जब्त किया और पाेस्टामार्टम के लिए भेजा। दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनों का आरोप है कि व्यक्तिगत कारणों के चलते उसका एक सुपरवाइजर उसके रंजिश रखता था। नौकरी जाने के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार फूटा मकबरा निवासी जितेंद्र कीर पुत्र रमेश कीर (36) एम्स अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी (आउटसोर्स) जॉब करता था। दो महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद वह घर लौटा था। देर रात अपने कमरे में सोने चला गया। तड़के परिजनों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।

भाई ने सुपरवाइजर पर लगाया प्रताड़ित करने का आराेप

मृतक के भाई आशीष ने आरोप लगाया है कि भैया को सुपरवाइजर प्रताड़ित करता था। काम में कमियां निकालकर उन्हें बदनाम करता था और साजिश के तहत उन्हें नौकरी से निकलवा दिया। इससे तनाव में आकर भैया शराब अधिक पीने लगे थे। नशे में उनका भाभी से भी विवाद होने लगा था। नाराज भाभी ने चार दिन पहले घर छोड़ दिया था। वे बच्चों को लेकर मायके चली गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे