भोपाल: बीटेक छात्रा ने किया सुसाइड, पिता को कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सबसे पहले पिता ने बेटी के शव काे फंदे पर लटकर देखा। इसके बाद परिजनाें ने पुलिस काे सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव काे फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा अंजली राय पुत्री देवनाथ राय कोटरा सुल्तानाबाद की रहने वाली थी। उसके पिता शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में अंजली के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। अंजली ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इसी वर्ष एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिल हुई थी। मृतका के पिता ने बताया शनिवार सुबह जब वे उठे ताे उन्हाेंने बेटी का शव घर के बडरूम में फंदे पर लटका देखा। उन्हाेंने शाेर मचाकर पूरे परिवार काे बुलाया। इसके बाद तत्काल पुलिस काे सूचना दी गई। घटना की सूचना तत्काल कमला नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई संतोष मरकाम ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है तथा छात्रा के मोबाइल सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

