home page

भोपाल: बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने की आत्महत्या, दुकान में फंदे पर लटका मिला शव

 | 
भोपाल: बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने की आत्महत्या, दुकान में फंदे पर लटका मिला शव


भोपाल, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक किराना कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के उसका शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने के बाद माैके पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पाेस्टमार्टम के लिए भेिजवाया। माैके से काेई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। रविवार की दोपहर को पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय उमेश कुमार खतरी पुत्र हेमंत कुमार खत्री का शव उनकी दुकान में फंदे से लटका मिला। नीलकंठ कॉलोनी शिव मंदिर के पास बैरागढ़ में रहते थे। उमेश किराना कारोबारी थे, इसी के साथ फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे। उनके भाई अजीत ने बताया कि तड़के सुबह सबसे पहले उन्हाेंने ही भाई काे दुकान में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, उनका वैवाहिक जीवन पहले प्रभावित हो चुका था। वर्ष 2007 में विवाह के बाद 2016 में उनका तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में उनकी पत्नी के साथ रहते हैं। परिवार का कहना है कि बच्चों से दूर रहने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे