home page

हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से बाइक ,रुपया सहित मोबाइल की लूट

 | 

सुपौल, 06 मई (हि.स.)। जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। ताजा मामला भीमपुर क्षेत्र का है, जहां हथियार के बल पर मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छे बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से बाइक , रुपया व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास वार्ड 12 निवासी रामकुमार यादव है ।

जानकारी मुताबिक पीड़ित रामकुमार यादव बीते शाम अररिया जिला के नरपतगंज थाना क्षेत्र से अपने कार्य निपटाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान बाइक पर सवार चार की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए थाना से महज तीन किलोमीटर पश्चिम सुनसान जगह पर उन्हें रोक लिया और उनके कनपटी में पिस्टल सटाकर उनके पैकेट से एक हजार रुपया नगद , एक ओपो कंपनी की मोबाइल सहित उनके पल्सर बाइक बीआर 50 जेड 6944 छीनकर मोके से फरार हो गया । उधर घटना के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना भीमपुर थाने की डायल 112 पर दी । सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुची ओर जांच पड़ताल में जुट गई ।

पीड़ित ने बताया कि वह अररिया जिला के नरपतगंज में आरोहन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है । शाम में कार्य निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान भीमपुर थाना क्षेत्र के एनएच 27 मुख्य मार्ग पर यह घटना घटित हुई है । उन्होंने बताया कि अपराधी चार की संख्या में एक बाइक पर सवार थे और सभी अपने चेहरे को गमछा से ढक रखा था । घटना के बाद पीड़ित ने भीमपुर थाना में पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की तलास में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र