भीमपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, 20 मई (हि.स.)। जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 39.6 लीटर नेपाली शराब तथा 16.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके अलावा शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी विधिवत जब्त कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बिहार पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

