home page

भपटियाही पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 240 बोतल बीयर की जब्त, चालक गिरफ्तार

 | 
भपटियाही पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 240 बोतल बीयर की जब्त, चालक गिरफ्तार


सुपौल, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के भपटियाही थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 240 बोतल बीयर बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गई 500 मिलीलीटर क्षमता की कुल 240 बोतल बीयर जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, बीयर 10 कार्टन में पैक थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कंटेनर ट्रक (HR73A4167) भूटान से इंदौर जा रहा था और भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द स्थित एनएच-27 पर किसी व्यक्ति को बीयर की खेप की डिलीवरी की जानी थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद वाजिद को गिरफ्तार कर लिया।

वह हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा गांव का निवासी बताया गया है।भपटियाही थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एनएच-27 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक और जब्त बीयर को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र