बेतिया में 20.7 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार
| Oct 28, 2026, 14:42 IST
बेतिया, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बंगला टोला से पुलिस ने 20.7 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब का कारोबारी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

