home page

जमीनी विवाद में दो गुटों में मारपीट, कई लोग जख्मी

 | 
जमीनी विवाद में दो गुटों में मारपीट, कई लोग जख्मी


भागलपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र का पुरानी सराय गांव सोमवार को जमीन विवाद को लेकर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दो पक्षों की तरफ से लाठी डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

इस घटना में लगभग दस लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज फिलहाल रेफरल अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियार से लैस दस बाहरी बदमाशों को बुलाया था। उ

न लोगों ने हथियार से गोली तो नहीं चलाया। लेकिन दहशत पैदा करने के लिए वह लोग हाथ में हथियार लेकर चमका रहे थे। उन्हीं बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटा है। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर