home page

दंबगों ने प्लाट की दीवार करा रहे कारोबारी के साथ मारपीट कर दी जान से मारने धमकी

 | 
दंबगों ने प्लाट की दीवार करा रहे कारोबारी के साथ मारपीट कर दी जान से मारने धमकी


मुरादाबाद, 13 मई (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत दंबगों ने प्लाट की दीवार करा रहे कारोबारी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले मे पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर बुधवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 नामजद समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दीन दयाल नगर निवासी कारोबारी रजनीश भाटिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी साची भाटिया के नाम पर 153 वर्ग गज प्लॉट का सौदा सिविल लाइंस के भीमाठेर निवासी मोहम्मद अनस और सलीम से सौदा तय किया था। 12 मई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने प्लॉट की दीवार करा रहे थे।

इसी दौरान वहां मोहम्मद अनस और सलीम अपने साथ 20 लोग लेकर आ गए। उन्होंने दीवार तोड़ दी। रजनीश भाटिया ने इसका विरोध किया पर लाठी डंडे और सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। रजनीश का दावा है कि उन्होंने भी अपनी रक्षा के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। जिसकाे आरोपियों ने छीनने की कोशिश की। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल