home page

उज्जैनः इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में खड़ी कार से बैटरी चोरी, एक आरोपी पकड़ाया

 | 
उज्जैनः इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में खड़ी कार से बैटरी चोरी, एक आरोपी पकड़ाया


उज्जैन, 30 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में खड़ी कार से बैटरी चोरी करने वाला एक आरोपी पकड़ाया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज में दो युवतियों के साथ एक युवक भी दिखाई पड़ रहा है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में से एक में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के अनुसार दो युवतियां और एक युवक सुबह करीब 11.55 बजे परिसर में दाखिल हुए। एक युवती मोबाइल फोन पर बात करती दिखाई दे रही थी, जबकि दूसरी युवती आसपास नजर रख रही थी। इसी दौरान युवक ने खड़ी कार की बैटरी महज एक मिनट में निकाल ली और तीनों वहां से निकल गए। कैमरे की जानकारी होने के कारण एक युवती ने अपना चेहरा छिपाने का भी प्रयास किया। चोरी की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर और कॉलोनी के लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़कर नानाखेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल