देवरिया : गो तस्करी का एक आरोपित गिरफ्तार, तीन गोवंश व पिकअप बरामद
देवरिया, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में थाना बरहज पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर तीन गोवंशीय पशुओं एवं एक पिकअप वाहन को बरामद किया।
क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थाना बरहज पुलिस टीम ने चौकी कपरवार पुल के पास वाहन चेकिंग दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या यूपी 53 एलटी 7112 को रोका। तलाशी में वाहन से तीन गोवंशीय पशु, जिनमें दो गाय और एक बछिया शामिल हैं, बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से पिंटू पुत्र रुदल प्रसाद निवासी मंगलपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना बरहज में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मंशोक कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल जोगेंद्र यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक पटेल शामिल रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

