home page

जबलपुर : बरगी डेम घूमने आए युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

 | 
जबलपुर : बरगी डेम घूमने आए युवक की नर्मदा में डूबने से मौत




जबलपुर, 06 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डेम क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नर्मदा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखपुर कटंगा निवासी ईश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बरगी डेम घूमने आया था।

जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह पुलघाट स्थित नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगाई और काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक