पोल्ट्री फॉर्म से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद
अररिया 25 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भजनपुर वार्ड संख्या 3 स्थित पप्पू उर्फ शमसेर पिता स्व. हेफ़ाज के मुर्गी के पोल्ट्री फॉर्म से भारी मात्रा में नशे में प्रयोग करने वाला प्रतिबंधित कोडीन युक्त कर सिरप बरामद किया। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप पोल्ट्री फॉर्म में जमीन में बोरे में रखकर छिपाया गया था।
जमीन में गड़ा 67 बोरा कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।पुलिस ने पोल्ट्री फॉर्म के बगल स्थित गौशाला में भी छापेमारी की तो गौशाला से भी 42 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।वहीं पुलिसिया कार्रवाई के दौरान आरोपी पप्पू उर्फ शमसेर पिता स्व. हेफ़ाज मकई के खेत से होकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 171/26 दर्ज किया गया है।जानकारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

