फारबिसगंज पुलिस ने घर में छापेमारी कर प्रतिबंधित 251 बोतल कोडीन कफ सिरप किया बरामद
अररिया 09 अगस्त(हि.स.)।
जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने रामपुर दक्षिण पंचायत के एक घर में छापेमारी कर प्रतिबंधित 251 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद किया।हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान नशे का सौदागर भागने में कामयाब रहा।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की।पुलिस ने मामले में संलिप्त पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने वार्ड संख्या 2 निवासी मो. आरिफ पिता: स्व. उद्दीन के आवासीय परिसर की गहन तलाशी ली।तलाशी के दौरान घर के अंदर एक कमरे में छिपाकर रखे गए बोरे से 251 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।मामले में पिता पुत्र दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

