बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी, 47 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
| Mar 30, 2026, 19:36 IST
सुपौल, 30 मार्च (हि.स.)। जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 47 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर आरोपित को हिरासत में ले लिया।
बलुआ बाजार थाना की पुलिस को अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 47 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

