home page

एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को दबोचा

 | 
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को दबोचा


बलिया, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ लखनऊ, स्वाट और गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा ने बताया कि गड़वार थाना में दर्ज हत्या के मुकदमे में नामजद पंडितपुरा असनवार निवासी देवेन्द्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी थी।एक सूचना के आधार पर टीम ने जिगनी रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर इनामी बदमाश काे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस से जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2024 में गड़वार थाने में बीएनएस की धारा 35 1 (3) के तहत भी मुकदमा दर्ज है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस की ओर से की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी