बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता गिरफ्तार
बलिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के
बलिया जिले में सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक कलियुगी पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सुखपुरा थाना अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय एक नाबालिग अपनी चाची को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता की चाची ने रविवार को सुखपुरा थाने की पुलिस को यह शिकायत की थी। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपित पिता को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी मो. उस्मान ने बताया कि 12 अप्रैल स्थानीय थाना पुलिस को उक्त सूचना मिली थी। इसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपित पिता को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

