सिवनीः बकरीद पर गौवंश वध का प्रयास कर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाडने का प्रयास करने वाला आरोपित गिरफ्तार
सिवनी, 17 जून(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बकरीद पर गौहत्या का प्रयास कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की प्रयास करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने नागपुर निवासी मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।
आरोपी को 16 जून 2026 को नागपुर से गिरफ्तार कर 03 माह के लिए केंद्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता ने दौरान की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर(69) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी सेवा सदन सी.ए. रोड गांधीबाग नागपुर (महाराष्ट्र) के विरूद्ध थाना कोतवाली में म०प्र०गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियमम 2004 एवं नागपुर महाराष्ट्र में वर्ष 2025 में सांप्रदायिक दंगा करवाने के आपराधिक प्रकरण दर्ज है, उक्त प्रकरण में मोहम्मद हामिद को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके द्वारा सिवनी जिले की शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द को षडयंत्रपूर्वक बिगाड़ने के उददेश्य से अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 28 अप्रैल 2026 को बकरीद के समय कुर्बानी के नाम पर निर्ममता से गौवंशों का वध करने की योजना थी जिसे वक्त रहते तत्परता के साथ उक्त गौवंश वध को रोका गया तथा कुर्बानी हेतु लाये गए 07 नग गौवंशों को मोहम्मद हामिद एवं उसके साथियों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहम्मद हामिद के द्वारा कुर्बानी के नाम पर गौवंश वध करने से हिन्दुओं की धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुंचाकर सिवनी जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं लोकप्रशांति को बिगाड़ने का कृत्य किया गया है चूंकि पूर्व से ही सिवनी जिले में गौवंश वध एवं अन्य कारणों को लेकर कई बार सांप्रदायिक स्थिति निर्मित होकर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष आमने सामने हो चुके है तथा वर्ष 2024 में भी बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या कर दी गई थी जिसके कारण सिवनी की कानून व्यवस्था बिगड़ी थी, यह बात मोहम्मद हामिद अच्छे से जानता था इसके बाद भी इसके द्वारा गौवंश वध करने का प्रयास किया गया। सांप्रदायिक दंगा जैसी परिस्थितियों उत्पन्न होने से रोकने हेतु पुलिस के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहम्मद हामिद द्वारा नागपुर में भी षड़यंत्र पूर्वक दो पक्षो बीच में दंगा भड़का चुका है तथा सिवनी में भी अपने आपराधिक कृत्य से सांप्रदायिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील सिवनी जिले की लोक व्यवस्था तथा लोक प्रशांति भंग करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ाने का प्रयास किया गया है। मोहम्मद हामिद का कृत्य सिवनी जिले की लोक प्रशांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने में बाधक है। सिवनी जिले की लोक व्यवस्था, लोक प्रशांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र तथा सदभाव बनाये रखने के लिए मोहम्मद हामिद के विरुध्द धारा 3(2) राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर मोहम्मद हामिद को नागपुर महाराष्ट्र से बुधवार 16 जून 2026 को गिरफ्तार किया जाकर 03 माह के लिए केन्द्रीय जेल जबलपुर (म.प्र.) भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

