home page

बेकरी संचालक की गोली मारकर हत्या

 | 
बेकरी संचालक की गोली मारकर हत्या


मुरादाबाद, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो. असद (62 वर्ष) की शुक्रवार रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को उनके दूसरे साले जफर ने बांग्ला गांव चौराहे के पास अंजाम दिया। असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह की नजाम पढ़ने जा रहे थे। हत्या के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह और कोतवाली सर्किल की क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया सहित वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपित जफर एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में टीमें लगा दी हैं।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मो. असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के बांग्ला गांव चौराहे के पास उनका दूसरा साला जफर सामने आ गया। जफर ने असद के सिर पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपित जफर की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को गठन कर दिया गया। उसको पकड़ने के लिए जगह.जगह दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल