बेकरी मैनेजर हत्याकांड मामले में आरोपित मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी, 26 सितंबर (हि.स.)। जिले के नयाबस्ती इलाके में बेकरी मैनेजर हाफिजुर रहमान की हत्या के मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपित को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेकरी कर्मचारी नूर आलम शेख के रूप में हुई है।
शनिवार को पुलिस उसे मुर्शिदाबाद से जलपाईगुड़ी लेकर पहुंची है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नयाबस्ती इलाके की एक बेकरी के अंदर से मैनेजर हाफिजुर रहमान का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। घटना के बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। बेकरी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान नूर आलम की पहचान की गई।जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के बाद नूर आलम मुर्शिदाबाद की ओर फरार हो गया था।
इसके बाद मुर्शिदाबाद पुलिस की मदद से अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

