बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक को मैसेंजर पर मिली जान मारने की धमकी,थाना में लिखित शिकायत
अररिया 11 जुलाई(हि.स.)।
बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज कुमार सोनी पिता स्व.योगेन्द्र स्वर्णकार को मैसेंजर पर जान मारने की धमकी दी गई है।
फारबिसगंज सुल्तान पोखर वार्ड संख्या तीन निवासी मनोज कुमार सोनी ने मामले को लेकर शनिवार को फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दिया है।जिसमें उन्होंने मैसेंजर के ग्रुप मनोज सोनी बजरंग दल फैंस क्लब पर सोनू खान के द्वारा कॉल कर अश्लील गाली गलौज करने के साथ ही जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सिने स्टार आमिर खान का हिंदू युवतियों के साथ शादी रचाने का विरोध करने को लेकर जान मारने की धमकी दी गई।
आवेदन में सोनू खान के प्रोफाइल आईडी से मिली धमकी के दौरान कहां से बात कर रहे हैं,पूछने पर कश्मीर से बात करने की बात कही। बजरंग दल के मनोज कुमार सोनी ने जानमाल की सुरक्षा और सोनू खान प्रोफाइल आईडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

