home page

मुर्शिदाबाद जिले में मिला हथियारों का जखीरा,

 | 
मुर्शिदाबाद जिले में मिला हथियारों का जखीरा,


मुर्शिदाबाद जिले में मिला हथियारों का जखीरा,


मुर्शिदाबाद, 22 अगस्त (हि.स.)।

मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बहरमपुर और शक्तिपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कुल 10 आग्नेयास्त्र, 11 मैगजीन और 226 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गुप्त सूचना के आधार पर बहरमपुर थाना पुलिस ने पहले अभियान चलाया। पुलिस हिरासत में मौजूद बहरमपुर शहर युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापाई घोष से पूछताछ के बाद उसके घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 7 अवैध आग्नेयास्त्र, 5 मैगजीन और 186 राउंड कारतूस बरामद किए गए। सत्तारूढ़ दल के नेता के घर से इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, शक्तिपुर थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 3 आग्नेयास्त्र, 6 मैगजीन और 40 राउंड कारतूस बरामद किए।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इतनी बड़ी संख्या में हथियारों को कहां भेजने की योजना थी। मामले में संलिप्तता के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा