home page

बागपत : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो चोर भी पकड़े गये

 | 
बागपत : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो चोर भी पकड़े गये


बागपत, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बागपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि 4 अगस्त 2026 को मेरठ जनपद के खेड़ी गांव निवासी पिलख तोमर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथी अभिषेक को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कलेक्शन के 55,700 रुपये व बैग में रखे डीजल के 1200 रुपये लूट लिए।

इस मामले में थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में 5 अगस्त को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक आरोपित बदमाश विवेक पुत्र यशपाल निवासी ग्राम खेड़ी सलावतपुर, थाना खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपित के पास से 4,560 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने अलग कार्रवाई में आरोपित के साथी अभिषेक और दीपक को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से क्रमशः 12,000 और 8,000 रुपये नकद तथा लूट का बैग और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बागपत कोतवाली पुलिस ने भी मुठभेड़ में दो चोरों को पकड़ा है जिनके पास से किसानों के नलकूपों से चोरी किया सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों के नाम नजमुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन, निवासी माता कॉलोनी, बागपत मुजम्मिल पुत्र जहीर, निवासी ग्राम ढौली, थाना जानी, मेरठ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी