home page

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 | 
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार


बागपत, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की खेकड़ा पुलिस ने पशु चोरों कर साथ मुठभेड़ में दो चोर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोरों के पास से दो तमंचा और बाइक बरामद हुई है। दोनो अपराधियों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 10 बजे पुलिस टीम ग्राम बसी अंडरपास के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान शान मोहम्मद (40) और इसरार (35) निवासी ग्राम लावड़, थाना इंचौली, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। इनके पास से 2 तमंचे (.315 बोर), 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। फरार आरोपी अनवर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। खेकड़ा कोतवाल आशीष पुंडीर का कहना है कि दो बदमाश शातिर है जिनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी