home page

अनूपपुर: बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने जांच की शुरू

 | 
अनूपपुर: बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने जांच की शुरू


अनूपपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरूवार-शुक्रवार की रात्रि बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन संख्या 18257 के कोच एस-3 में तैनात रहे बिलासपुर रेल मंडल के एक टीटीई का बैग चोरी हो होने की शिकायत टीटीई ने मामले की शिकायत जीआरपी से की शिकायत पर जीआरपी अनूपपुर चौकी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि टीटीई रविंद्र पांडे ड्यूटी पर तैनात थे और उनकी बर्थ नंबर 17 के पास रखा बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद टीटीई ने मामले की शिकायत जीआरपी से शिकायत पर जीआरपी अनूपपुर चौकी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टीटीई रविंद्र पांडे बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ हैं और ट्रेन संख्या 18257 में ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन के S-3 कोच में उनकी बर्थ नंबर 17 थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। कुछ समय बाद जब टीटीई ने अपना बैग देखा तो वह वहां नहीं मिला। उन्होंने आसपास तलाश की और यात्रियों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जीआरपी को दी। ट्रेन के अनूपपुर स्टेशन के पास पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पीड़ित टीटीई रविंद्र पांडे की शिकायत पर जीआरपी अनूपपुर चौकी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब ट्रेन के कोच में मौजूद यात्रियों और घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। जीआरपी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बैग किस समय चोरी हुआ और उस दौरान कौन-कौन से यात्री संबंधित कोच में मौजूद थे।

सीसीटीवी और यात्रियों से जुटाई जा रही जानकारी

जीआरपी चौकी अनूपपुर प्रभारी उप निरीक्षक पी एस कुलस्ते ने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच कर रहें हैं कि ट्रेन से उतरने या स्टेशन के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि तो नहीं हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला