home page

अयोध्या : जीआरपी कैंट ने सेना के फर्जी अधिकारी काे किया गिरफ्तार

 | 
अयोध्या : जीआरपी कैंट ने सेना के फर्जी अधिकारी काे किया गिरफ्तार


अयोध्या, 14 जुलाई (हि.स.)। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की अयोध्या इकाई की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अयोध्या कैंट ने सेना के फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया।

मिलिट्री इंटेलीजेंस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि अयोध्याऔर आस पास के जनपदों में सेना का एक अधिकारी अक्सर रेलवे स्टेशन और कैंट एरिया में देखा जाता है ,जो अपने आप को आर्टिलरी का अधिकारी और डोगरा रेजिमेंट में कैंटीन इंचार्ज बताता है और अलग-अलग वर्दी में ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर अक्सर घूमता है।मिलिट्री इंटेलीजेंस अयोध्या टीम सक्रिय हुई और सूचना संकलन, साक्ष्य , टेक्निकल डाटा के आधार पर ये पुष्टि की कि यह सेना में नहीं है ये फर्जी अधिकारी हैऔर सेना की वर्दी और कागजात का गलत इस्तेमाल कर रहा है उसी क्रम में मंगलवार को रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट में सेना का वर्दी पहने व्यक्ति के संबंध में जीआरपी अयोध्या को सूचित किया गया। सेना के फर्जी अधिकारी को जीआरपी अयोध्या द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से प्राप्त कागजात में आईडी में अपना नाम करन यादव, पिता उदय भान सिंह यादव ग्राम गहमर जिला गाजीपुर बताया है और आधार कार्ड भी उसी नाम का प्राप्त हुआ।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि काफी कड़ाई से पूछताछ में उसने सही पता नाम सुरेंद्र निषाद,पिता लेट शारदा निषाद ग्राम मोहपरिया बलुआ, पकड़ी,जिला चंदौली बताया। इसके पास से सेना का भारी मात्रा में यूनिफोर्म, नेम प्लेट,रिबन, एटीम, आधार , परिचय पत्र कवर, क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय