home page

जिला जेल से फरार कैदी शेरू 9 माह बाद हुआ गिरफ्तार

 | 
जिला जेल से फरार कैदी शेरू 9 माह बाद हुआ गिरफ्तार


अयोध्या, 29 अक्टूबर (हि.स.)।जिला जेल से फरार कैदी शेरू 9 माह बाद दिल्ली से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अयोध्या ला कर जिला जेल में दाखिल किया है।

मंडल कारागार से फरार और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शेर अली उर्फ शेरू को एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अयोध्या जेल से फरार था।

एसटीएफ के अनुसार, अभियुक्त शेर अली ने वर्ष 2024 में अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में विवाद के बाद एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। 29 जनवरी 2026 को वह एक अन्य बंदी गोलू अग्रहरि के साथ जेल की कोठरी की ईंटें निकालकर और चादर-कंबल की रस्सी बनाकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलकर दिल्ली में छिपकर रह रहा था और मजदूरी कर रहा था।

एसटीएफ की टीम ने एक सूचना पर उसे दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अयोध्या समेत विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय