home page

पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या

 | 
पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या


गाजियाबाद, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक आफताब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। चाकू लगने के बाद आफताब को अस्पताल ले जाया गया था जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था।

सहायक पुलिस आयुक्त अमर दीप मौर्य ने बुधवार काे बताया कि जीवन गेट कॉलोनी में रहने वाले आफताब(24) पुत्र शकील परिवार के साथ रहता था।वह ऑटो चलाता था। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। मंगलवार की देर रात को आफताब विजय विहार कॉलोनी पहुंचा था। कॉलोनी पहुंचते ही आफताब और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौज के बाद खूनी संघर्ष हो गया ।

उन्होंने बताया कि विवाद के चलते आरोपियों ने आफताब पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। शोर शराबा सुनकर आरोपित मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से घायल आफताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान आज उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपित पक्षों ने आफताब की हत्या करने की बात कही थी। जिन लोगों पर हत्या करने का आरोप है वे फरार है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी