रोडवेज बस की चपेट में आकर मौसी और भांजी की मौत
गाजियाबाद, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के साहिबाबाद डिपो के पास जीटी रोड को पार कर रहीं मौसी-भांजी को रोडवेज बस ने गुरुवार रात को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने घायल दिल्ली के मंगोलपुरी की रहने वाली सर्वेश (45) और उनकी भांजी दिल्ली के करन विहार की रहने वाली खुशी (12 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। ने
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साहिबाबाद आई थीं। फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न कर पैदल ही सड़क को पार कर रही थी उसी समय बस की चपेट में आ गईं। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

