home page

साप्ताहिक हाट में चोरी की कोशिश, पकड़ा गया युवक

 | 

अलीपुरद्वार, 08 अप्रैल (हि. स.)। पलाशबाड़ी इलाके के शिलबाड़ीहाट साप्ताहिक बाजार में बुधवार सुबह चोरी की कोशिश से हड़कंप मच गया। एक युवक सब्जी व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित की पहचान अजय देव के रूप में हुई है, जो फालाकाटा का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मेजबिल निवासी रबी बर्मन बाजार में सब्जी बेचते है। सुबह दुकान सजाने के दौरान एक युवक अचानक उनका पैसों का थैला छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर बाजार में मौजूद लोगों ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।

एक अन्य व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि उसी युवक ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया था, जिससे मौके पर फिर तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने आरोपित को सोनापुर चौकी ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने हाट में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार