home page

पानी टंकी पर चढ़कर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

 | 
पानी टंकी पर चढ़कर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की सूझबूझ से बची जान


जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई (हि. स.)। जिले के जांजगीर-नैला नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। वार्ड क्रमांक 14 में मानसिक रूप से कमजोर युवक दुर्गेश राठौर कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिस जवानों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया।

काफी देर तक चली समझाइश के बाद पुलिस टीम युवक को पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। पुलिस की तत्परता और टीम के प्रयासों से एक बड़ी अनहोनी टल गई। युवक के सकुशल नीचे उतरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि, समय पर पुलिस के पहुंचने और समझदारी से किए गए प्रयासों के कारण युवक की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने युवक की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई की।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT