home page

दुष्कर्म के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 | 
दुष्कर्म के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


कटिहार, 09 जुलाई (हि.स.)। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बरारी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बकिया सुखाय दियारा गांव से दबोचा है।

पुलिस के अनुसार, घटना बीते साल 3 अक्टूबर की है। बकिया दियारा निवासी 21 वर्षीय अंशु कुमार ने बरारी थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जब उनकी बहन घर में अकेली थी, तब बकिया दियारा के ही रहने वाले बिडियो यादव ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस गंभीर आरोप के आधार पर पुलिस ने बरारी थाने में कांड संख्या-309/25 दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) और STF के साथ मिलकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर बकिया सुखाय दियारा में विधिवत छापेमारी की। इसी छापेमारी के दौरान 32 वर्षीय आरोपी बिडियो यादव (पिता विशेसर यादव, साकिन बकिया दियारा, थाना बरारी) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह