home page

हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर किसान परिवार पर हमला : आरोपी बाइक और हथियार छोडक़र भागे

 | 
हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर किसान परिवार पर हमला : आरोपी बाइक और हथियार छोडक़र भागे


जोधपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बासनी बेदा की ढाणी मानपुरा में एक किसान परिवार पर हिस्ट्रशीटर सहित कुछ लोगों ने हथियारों से लैसे होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमडीएमडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर भागते से समय अपनी बाइक और हथियार मौके पर ही छोडक़र निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपियों ने भागते समय जान की धमकीं भी दी।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि बासनी बेंदा की ढाणी मानपुरा निवासी गोपाल प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके पिता बिरमाराम पुत्र फू साराम रविवार की शाम को अपने खेत में बाड़ कर रहे थे। तब करीब शाम 6 बजे वाह पर मानपुरा निवासी खिंवराज पुत्र किशनाराम, गणपत पुत्र घासीराम, गुलाब पुत्र बालूराम तीनों वहां पर आए और पिता से गाली गलौच कर मारपीट करनी शुरू कर दी।

आरोप है कि उन लोगों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी, कू ट और लाठी हमला किया जिससे उसके पिता के हाथ में फैक्चर हो गया। सिर में भी गम्भीर चोट आयी। परिवार की महिलाओं ने जब बीच बचाव करना चाहा तो उनसे भी मारपीट की गई। आरोपी हथियार और मोटरसाइकिल वहीं पर छोडक़र भाग गए। मारपीट और हमले में घायल उसके पिता को बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने भागते समय पुलिस कार्रवाई नहीं करने की धमकीं देकर गए। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों में गणपत नाम का शख्स हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से ही कई प्रकरण दर्ज है। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश