ढाई साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, कानपुर रेफर
मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हमीरपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में करीब ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पारिवारिक सदस्य ने दरिंदगी की। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेपर किया गया है।
राठ क्षेत्र के सीओ राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को शाम बताया कि ढाई साल की बच्ची के साथ शर्मनाक घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार और अग्रिम जांच के लिए कानपुर रेफर कर दिया है। बताया कि पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर राठ कोतवाली में नामजद आरोपी दीनदयाल पुत्र रामगोपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

