home page

एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से पैसे निकासी करने वाला फ्रॉड गिरफ्तार

 | 
एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से पैसे निकासी करने वाला फ्रॉड गिरफ्तार


अररिया 26 जून(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना पुलिस ने तीन दिन पहले धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण महिला के खाते से 45 हजार रूपये की निकासी करने वाला फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक नरपतगंज के पिठोरा वार्ड संख्या 4 का रहने वाला 32 वर्षीय सावन कुमार सिंह पिता शैलेन्द्र कुमार सिंह है।तीन दिन पहले फारबिसगंज थाना क्षेत्र के लहसनगंज वार्ड संख्या 5 की रहने वाली सरिता देवी पति राजू मंडल का नया एटीएम कार्ड बदलकर पुराना एटीएम कार्ड उसे थमाते हुए 45 हजार रूपये की निकासी कर लिया था।

फारबिसगंज पोस्ट ऑफिस चौक एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास उन्होंने फ्राडिज्म को अंजाम दिया था और पुनः वह इसी कार्य को लेकर एटीएम के आसपास मंडरा रहा था कि बैंक के सुरक्षाकर्मी और बैंककर्मियों ने उसे पकड़कर फारबिसगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया।गिरफ्तार युवक शातिर है और नरपतगंज,अररिया फारबिसगंज सहित कई इलाकों में एटीएम कार्ड हेरफेर कर गरीब ग्रामीणों के खाते से पैसे की निकासी की घटना को अंजाम देता रहा है।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।शुक्रवार को फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने यह जानकारी दीं

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर