हत्या के प्रयास में वांछित आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, 17 जून (हि.स.)। जिले की चौरी चौरा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत उर्फ छबलु जायसवाल निवासी मुण्डेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया कि दो जून की रात को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी को रास्ते में रोक लिया था। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

