2 करोड रुपए मूल्य का याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार
| Apr 29, 2026, 08:35 IST
हैलाकांदी (असम),, 29 अप्रैल (हि.स.)। हैलाकांदी जिलांतर्गत इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हैलाकांदी के रामनाथपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद किया गया।
वाहन से अभियान के दौरान पुलिस ने 45 हजार याबा टैबलेट बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ड्रग तस्कर की पहचान रमेश भूटानी के रूप में की गई है । पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

