home page

चीनी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे यूरिया की 350 बोरियां जब्त, चालक गिरफ्तार

 | 
चीनी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे यूरिया की 350 बोरियां जब्त, चालक गिरफ्तार


कछार (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। असम के कछार जिले में पुलिस ने चीनी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे यूरिया की 350 बोरियां जब्त की हैं। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लैलापुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने सिलचर से मिजोरम की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक का पंजीकरण नंबर एएस 11 ईसी 0151 है। वाहन की तलाशी के दौरान चीनी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई यूरिया की 350 बोरियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान सिराजउद्दीन के रूप में हुई है। वह हैलाकांदी जिले के अलगापुर का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने ट्रक और बरामद खाद को जब्त कर लिया है। खाद की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इस कथित अवैध परिवहन में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश