हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी , 29 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की दिसपुर पुलिस ने हेरोइन समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर.दिसपुर पुलिस स्टेशन की ईजीपीडी टीम ने एक किराए के मकान पर छापा मारा।
अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। हेरोइन की तस्करी मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजू अली (33) और अनवर हुसैन (32) के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से हेरोइन से भरे 33 प्लास्टिक कंटेनर, 14 खाली कंटेनर, 6 मोबाइल हैंडसेट ओर 68,574 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

