ट्रेन के अंदर छह साल की बच्ची की हत्या में पिता गिरफ्तार
लखीमपुर (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिलांतर्गत सिलानिबारी स्टेशन पर एक ट्रेन के अंदर शुक्रवार को छह वर्षीय बच्ची की हत्या उसके पिता ने कर दी। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे 15813 डेकारगांव-मुरकोंगसेलेक एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के अंदर हुई। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया।
चश्मदीदों के बयान दर्ज करने और ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, ट्रेन सुबह करीब 10.58 बजे सिलानिबारी से रवाना हो गई। हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। आरोपित और बच्ची के शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है।---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

