home page

असम : पर्वतझोरा में कुल्हाड़ी से हमला कर की पिता की हत्या, पुत्र गिरफ्तार

 | 
असम : पर्वतझोरा में कुल्हाड़ी से हमला कर की पिता की हत्या, पुत्र गिरफ्तार


कोकराझाड़ (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के पर्वतझोरा के बालापारा पार्ट-1 गांव में रविवार देर रात कथित तौर पर पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपित पुत्र मंजूर अली ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कोकराझाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि, गुवाहाटी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश