भूमि विवाद के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या
| Mar 5, 2026, 15:05 IST
हैलाकांदी (असम), 05 मार्च (हि.स.)। हैलाकांदी जिले के ताजनि्तपुर प्रथम खंड में भूमि विवाद के चलते भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जमीन के लिए भतीजे द्वारा किए गए हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल रशीद शेख के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

